BJP ने शिक्षण संस्थाओं और छात्र संघों को नष्ट करने का काम किया: अखिलेश

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 12:47 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शिक्षण संस्थाओं (Educational Institutions) और छात्र संघों को नष्ट करने का काम किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ तथा महाविद्यालयों के पदाधिकारियों तथा छात्र नेताओं को सम्बोधित करते हुये यादव ने कहा किबड़ी राजनीति में छात्र नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। युवाओं की ऊर्जा परिवर्तन की ताकत है। छात्र संघ से नया नेतृत्व निकलता है मगर भाजपा ने छात्र संघों के साथ साथ शिक्षण संस्थाआं का भी नुकसान किया है। पढ़ाई महंगी हो गई है। बेरोजगारी बढ़ गई है। भाजपा की कुनीतियों के चलते आने वाली पीढ़ी का क्या भविष्य रह गया है।
PunjabKesari
बता दें कि अखिलेश यादव शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ तथा महाविद्यालयों के पदाधिकारियों तथा छात्र नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। छात्र नेताओं की बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे। यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही राजधानी लखनऊ में विकास कार्य हुए। राजधानी लखनऊ में आईटी हब बना, एचसीएल, अमूल प्लांट लगा। प्रसूताओं को अस्पताल लाने और ले जाने के लिए 102, सड़क दुर्घनाओं में घायलों के इलाज के लिए 108 और अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन एम्बूलेंस सेवाएं शुरू हुई। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए सभी विकास कार्यों को भाजपा ने बर्बाद कर दिया। वह चाहे एम्बूलेंस सेवाएं हो या फिर अन्य विकास कार्य जैसे गोमती रिवरफ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क आदि। भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, अपराध, अन्याय चरम पर है।
PunjabKesari
सपा अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ की बहाली की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान दिया जाएगा। जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही लखनऊ को विकसित किया गया। हमें युवाओं पर भरोसा है कि उनके समर्थन और सहयोग से समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा तथा पार्षदों को भारी जीत मिलेगी। वंदना मिश्रा, मेयर प्रत्याशी ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को भरोसा दिया कि वह नगर निगम में राजधानी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का काम करेंगी। इस सम्बंध में बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि सत्ता की भूख के चलते भाजपा लोकतंत्र और संविधान की सभी परम्पराओं और मर्यादाओं को ध्वस्त कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में परिवर्तन की यह लड़ाई बहुत अहम है इसलिए उनको मजबूती देने का भी निर्णय लिया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा छात्रों और युवा नेताओं का साथ दिया है। अन्याय उत्पीड़न के विरूद्ध हमेशा समाजवादी पार्टी ने साथ दिया है। उन्होंने वंदना मिश्रा मेयर प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा दिया।
PunjabKesari
बैठक में सर्वश्री रविदास मेहरोत्रा, अरविन्द सिंह गोप, डॉ0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील सिंह साजन, राजेश यादव सहित नीरज जैन, रमेश श्रीवास्तव, मनीष यादव, फखरूल खां, अल्पना बाजपेयी, संजय लाठर सहित अनिल सिंह बीरू, राम सिंह राणा, दीपक रंजन, प्रदीप सिंह बब्बू, मोहम्मद एबाद, विजय सिंह टिन्टू, विजय सिंह बिन्नू, रविभूषण यादव, अमर पाल सिंह, मोहम्मद यामीन, जयसिंह जयंत, सोनीष मौर्या, मनीष यादव, सिद्धार्थ सिंह, सतीश सनी, राम प्रकाश यादव, कौशलेन्द्र सिंह, अनुराग यादव अन्नू, राजकुमार सिंह राजा, मोहम्मद चांद, मो0 शकील नदवी, दिग्विजय सिंह देव, रतन सोनकर, फजल खान, ब्रजेन्द्र गोल्डी, अपर्णा सिंह, चन्द्रशेखर यादव, कुलदीप यादव, सूर्यभान, जुगुल किशोर बाल्मीकि आदि के साथ नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, फाकिर सिद्दीकी, विजय सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static