नई नवेली दुल्हन की काली करतूत,  ससुरालीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग हुई फरार

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 02:36 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से नई नवेली दुल्हन का हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। यहां पर दुल्हन ने ससुरालीजनों को रात में खाने के साथ नशीला पदार्थ खिला दिया और घर में रखा जेवर व नगदी लेकर अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब काफी देर तक घर से कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकले, पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब लोगों ने घर में जाकर देखा तो परिजन नींद में सो रहे थे। जबकि घर में दुल्हन नहीं थी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की।

 जेवरात व 65 हजार रुपए नगद लेकर प्रेमी के साथ फरार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में सूचना दी गई कि 21 अक्टूबर को उनकी बहू शाम को अपना सामान पैक कर रही थी। तब मेरी पत्नी ने टोका तो वह मेरी पत्नी से गाली-गलौज करने लगी तथा आधी रात आधी रात को वह घर में रखा जेवरात व 65 हजार रुपए नगद लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने दुल्हन के मायके वाले को इस बारे में जानकारी दी। मायके वाले ने बताया कि युवती गांव के एक लड़के साथ फरार हो गई है।

शादी के चार माह बाद हुई दुल्हन फरार
उन्होंने बताया कि मऊ गांव निवासी गंगा प्रसाद दुबे के पुत्र जागेश्वर उर्फ छोटू की शादी बीते चार माह पहले बबेरू क्षेत्र के टोलाकला गांव में राधा के साथ हुई थी। शादी के बाद बहू राधा ससुराल से अपने मायके गई। कई बार ससुराली जनों द्वारा भेजने की बात कही गई, लेकिन बहू प्रत्येक बार आने से मना कर देती थी। बीते सप्ताह राधा अपने ससुराल आई थी। ससुर के मुताबिक शनिवार की रात के समय राधा ने मौजूद सभी लोगों को खाने के साथ नशीली दवा दे दी, जिससे सभी लोग रात में गहरी नींद में सो गए। रात के पहर में ही राधा के मायके का रहने वाला पड़ोसी युवक वीरू सिंह पुत्र छेदी सिंह के साथ घर से आधी रात में तकरीबन 1 बजे के करीब घर में रखे 65 हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के जेवरात जिसमें मंगल सूत्र, हाथ के सोने के कड़े, जंजीर सहित लगभग 250 ग्राम सोना व तीन किलो चांदी लेकर युवक के साथ भाग गई। इस मामले में पुलिस ने बताया फरार दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static