बाप के नाम पर कलंक! बेटी पर ही बिगड़ी पिता की नीयत, शराब पीकर करता था गंदी हरकतें...देखकर सदमे में मां
punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 03:40 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से पिता और बेटी के रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक बेटी ने आरोप लगाया है कि, उसका पिता शराब के नशे में उसके सामने निर्वस्त्र हो जाता है। गंदी हरकतें करने लगता है। जब वो और उसकी मां इस बात का विरोध करती है तो वह उन दोनों के साथ मारपीट करने लगता है। पीड़िता ने पुलिस को इस मामले की तहरीर देकर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि, यह भी पूरा मामला थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी पुलिस चौकी का है। जहां पर एक लड़की अपनी मां के साथ पुलिस थाने में आई थी। उसने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उसका आरोप था कि, उसका शराबी पिता निर्वस्त्र होकर उसके साथ अभद्रता करता है। गंदी-गंदी गालियां देता है। कभी धारदार हथियार से काटकर तो कभी फंदे से लटका कर मारने की धमकी देता है। तीन दिन से घर में खाना नहीं बना है। यह सब बताते हुए लड़की पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोने लगी।
युवती ने पुलिस को बताया कि, उसका पिता रोजाना शराब पीकर घर आता है। पिछले तीन दिनों से लगातार ऐसा कर रहा है। इस वजह से घर में खाना तक नहीं बना है। पिता की हरकतों से परेशान किशोरी ने तीन दिनों से कुछ नहीं खाया है। पीड़िता की मां ने भी आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका है। दोनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि, जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।