यूपी के इस गांव में नरबलि की आशंका, नुकीले हथियार से छेदकर 4 बच्चों की हो चुकी हैं हत्याएं

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 04:48 PM (IST)

मऊः कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिसे सुनकर हर कोई चौंक जाता है। ऐसी ही एक घटना मऊ जिले से सामने आई है। जहां एक तालाब के पास 12 वर्षीय बच्चे का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। हैरानी की बात ये है कि शव के सिर से लेकर पैर तक नुकीले हथियार से छेद किए गए हैं। जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की बलि दी गई है।

मामला खानपुर गांव का है। यहां का रहने वाला 12 वर्षीय गोलू घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह कहीं गायब हो गया। परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन उसका शव तालाब में मिला। बच्चे का शव देखकर परिजन दंग रह गए। शव के सिर से लेकर पांव तक किसी नुकीली चीज से छेद किए गए थे।

मृत गोलू के पिता ने नरबली की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि इसके पहले 10 से 12 वर्ष के चार बच्चों की इसी तरह से हत्या की गई है। उनके गांव में कुछ लोग बच्चों को बहला-फुसला कर उनकी हत्या करते हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

वहीं मृत बच्चे के परिवार सहित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की लापरवाही पर जमकर नारेबाजी प्रदर्शन न्याय की गुहार लगाई है। लोगों ने नरबली करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static