निकाह पढ़ने में अटकने लगा दूल्हा... मौलवी को हुआ शक तो PAN कार्ड ने खोली धर्म की पोल

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 04:48 PM (IST)

महाराजगंजः यूपी के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां निकाह कराने आए युवकके के हिन्दू होने की खबर से हड़कंप मच गया। निकाल पढ़ते वक्त ही मौलवी को युवक पर शक हुआ। जिसके बाद उसकी जेब की तलाशी ली गई तो उसमें पैन कार्ड मिला। पैन कार्ड से पता चला कि निकाह करने वाला शख्स हिन्दू है। बस फिर क्या था लड़की पक्ष के लोगों ने युवक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। 

जानिए क्या है मामला ?
बता दें कि मामला कोल्हुई थाना इलाके का है। गांव की लड़की का सिद्धार्थनगर के रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला करीब दो सालों से चल रहा था। इस दौरान दोनों में नजदीकियां और बढ़ गई। प्यार को अंजाम तक ले जाने के लिए दोनों ने शादी की इच्छा जताई। वहीं परिजनों को जानकारी होते ही उक्त युवक से बात किया गया जहाँ लड़के ने अपना नाम मेराज निवासी लहरा थाना क्षेत्र बृजमनगंज बताया। जिसपर विश्वास कर लड़की के घर वालों ने 12 दिन के अंदर दोनों की शादी कराने का फैसला ले लिया। 

मौलवी को हुआ लड़के पर शक
रविवार को लड़का निकाह के लिए पहुंच भी गया था। मौलवी ने निकाह पढ़ना शुरू भी कर दिया। इसी दौरान उर्दू के कुछ शब्दों को पढ़ते वक्त दूल्हा हकलाने लगा। मौलवी को शक हुआ तो उसकी तलाशी लेने पर जेब मे पैन कार्ड मिला। पैन कार्ड में पता चला की लड़का मुस्लिम नहीं था। दूल्हे के साथ उसके घर वाले शादी में नहीं आए थे। जिसके बाद शादी में हंगामा शुरू हो गया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

उधार लेकर की थी लड़की पक्ष ने शादी की तैयारी
लड़की के परिजनों द्वारा बताया गया लड़की की शादी किसी तरह रिस्तेदारों से कर्जा लेकर बंदोबस्त किया गया था। जिसमे 60 हज़ार रुपये खर्चा हुआ है। वहीं बारात लेकर आए युवक ने विश्वासघात करते हुए सिर्फ एक बाराती लेकर पहुंचा। जहां बाराती बनकर आए युवक को 500 रुपए देकर किराए पर लाया गया था, जबकि निराश लड़की के परिजनों द्वारा शादी में हुए खर्चो की मांग की जा रही है। 

क्या कहना है पुलिस ?
इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप शुक्ला द्वारा बताया गया कि उक्त लड़के से पूछताछ किया गया जहां युवक बताया लड़की व उसकी माँ दोनों उसके हिन्दू होने की बात पहले से जानती थी, वहीं मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंच युवक को थाने लेकर आया गया था। जहां लड़की पक्ष से तहरीर नही मिलने पर देर शाम लड़के के परिजनों को बुलाकर लड़के को सुपुर्द कर दिया गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static