संपत्ति विवाद में भाई ने बड़े भाई- भाभी को गोलियों से भूना, रोते बिलखते बेटे ने बताई आंखों देखी

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 01:04 PM (IST)

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोलियों से भून डाला। पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड के पीछे संपति और पेतृक व्यवसाय का झगड़ा बताया जा रहा है। आरोपी का पूरा परिवार फरार है। वहीं दंपत्ति के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
PunjabKesari
मामला चेतगंज थाना क्षेत्र के काली महाल इलाके का है। यहां के रहने वाले कृष्ण कुमार उपाध्याय के मकान और आसपास से कई राउंड गोलियों की बरसने लगी। कुछ ही पल में कृष्ण उपाध्याय का बेटा भागते हुए आया और मदद की गुहार लगाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने देखा कृष्ण उपाध्याय अपने घर के बाहर गली में खून से लतपथ मृत अवस्था में गिरे पड़े है तो वहीं उनकी पत्नी ममता का शव घर के भीतर ही पहले मंजिल के गलियारे में फर्श पर पड़ा हुआ मिला। आनन-फानन में दोनों को पुलिस और इलाके के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबतक काफी देर हो चूकी थी।
PunjabKesari
मृतक दंपति के बेटे ने बताया कि उनका पुश्तैनी काम प्राचीन पिशाचमोचन कुंड पर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का है और उनका इलाके में पुश्तैनी मकान भी है। इन्हीं पर चाचा और उनके परिवार की नजर थी और आए दिन विवाद भी होता रहता था। आज जब वे पिता के साथ पृतपक्ष में काम के लिए घर से निकला ही था कि चाचा और उनका परिवार और कुछ बाहरी लोग 4-5 की संख्या में आए और पिता के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद हमलावर मकान में घुसकर मां को उस वक्त गोली मार दिए जब वे कपड़े धो रही थी।

वहीं पुलिस का कहना है कि पिशाचमोचन तिर्थ पर इनका पेतृक कर्मकांड का काम होता चला आ रहा है। पेतृक काम और संपति को लेकर दोनो भाईयों में पुराना विवाद भी था। जिसको लेकर छोटे भाई राजेंद्र ने घटना को अंजाम दिया। जिसको पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। फरार लोगों में मृतक कृष्ण उपाध्याय का छोटा भाई- राजेंद्र उपाध्याय उसकी पत्नी पूजा, साथी राम विचार उपाध्याय और राम विचार का बेटा चंदन उपाध्याय हैं।











 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static