हैवानियत की हद पार; पहले एक युवक ने लूटी आबरू, दूसरे ने बनाया वीडियो...फिर बारी-बारी बनाया हवस का शिकार
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 12:46 PM (IST)

UP Crime news: यूपी के मैनपुरी से एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पर दो दरिंदों ने एक 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों ने बारी-बारी कर उसका रेप किया और फिर वीडियो भी बनाया। डर की वजह से लड़की ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब मां को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जानिए पूरी घटना
बता दें कि ये मामला थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की ही रहनी वाली 14 साल की एक लड़की 15 सितंबर को खेत पर चारा लेने गई थी। चारा काटने के दौरान वहां पर गांव के ही दो दरिंदे पहुंच गए। एक दरिंदे महावीर ने पीछे से किशोरी का मुंह दबा लिया और दूसरे उसके साथी नवीचंद्र ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बना लिया।
जान से मारने की दी धमकी
आरोपियों ने किशोरी का वीडियो बना लिया और उसे धमकी दे दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर की वजह से वो चुप रही। बुधवार को मां ने जब उसके मोबाइल में वीडियो देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।