मैनपुरी सीट से बसपा ने बदला प्रत्याशी; अब जयवीर सिंह और डिंपल यादव को टक्कर देंगे शिवप्रसाद यादव, रोमांचक हुई जंग

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 12:22 PM (IST)

Mainpuri Lok Sabha Seat: मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन के बाद हुए उलट-फेर में बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। बसपा ने मैनपुरी से डॉ गुलशनदेव शाक्य के स्थान पर इटावा की भरथना विधानसभा सीट से विधायक रहे शिवप्रसाद यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिम्पल यादव प्रत्याशी हैं और भाजपा मैनपुरी पर पहली बार भगवा फहराने की कोशिश में है। बसपा द्वारा मंगलवार को जारी सूची में शिव प्रसाद को जगह दी गयी है। उम्मीदवार बदलने को बसपा के यादव मतों के विभाजन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः आज बिजनौर और शामली में CM Yogi की ताबड़तोड़ रैलियां, सहारनपुर में करेंगे पहला रोड शो​​​​​​

बता दें कि सोमवार को नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने नारा दिया कि ‘‘अभी नहीं तो कभी नहीं''। सपा और भाजपा के बीच यहां सीधी-सीधी लड़ाई है। बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव सपा के यादव मतदाओं में कितनी सेंधमारी करेंगे, यह तो समय ही बतायेगा पर बसपा से डॉ गुलशनदेव शाक्य की जगह शिवप्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाने का दाँव उल्टा भी पड़ सकता है और शाक्य मतदाताओं का झुकाव सपा या भाजपा की तरफ हो सकता है। फिलहाल जातियों को साधने के प्रयास में सपा, बसपा और भाजपा लगी है।

यह भी पढ़ेंः Ram Navami: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा रामलला का भव्य महल, रामनवमी के लिए हुआ तैयार; देखें तस्वीरें...

मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा के जयवीर सिंह चुनाव मैदान में हैं। अपने-अपने स्वार्थ साधने के लिए नेताओं की निष्ठाएं बदल रही हैं। मुलायम सिंह यादव के गुरु नत्थू सिंह यादव के पौत्र धीरज यादव भाजपा में शामिल हुए। धीरज यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व एम एल सी सुभाष यादव ने एक ऑडियो संदेश जारी कर अपनी निष्ठा समाजवादी पार्टी के प्रति व्यक्त की और यह संदेश देने का प्रयास किया कि वह हमेशा सैफई परिवार के प्रति निष्ठा रखेंगे। मैनपुरी में उठा-पटक का यह दौर जारी रहेगा। सपा को इस बार अपने मजबूत गढ़ को ढहने से बचाना है, वहीं, भाजपा हर हाल में सपा के इस मजबूत गढ़ को गिरा कर इस पर भगवा फहराना चाहती है। आम मतदाता की चुप्पी इस बार क्या कमाल दिखाएगी यह तो चार जून को पता चलेगा, पर मैनपुरी सीट पर शतरंज की बिसात की तरह शह और मात का खेल चलता रहेगा..पता नहीं कौन सा मोहरा राजा को मात दे। मैनपुरी में बसपा का प्रत्याशी बदलने का दांव भी पैदल से राजा को मात देने की चाल ही माना जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static