पूर्व मंत्री Sharad Yadav के निधन पर बसपा प्रमुख Mayawati ने जताया दुख, परिवार के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 02:54 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती( mayawati ) ने  पूर्व मंत्री रहे शरद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की राजनीति में जाना-पहचाना नाम व चेहरा तथा काफी लम्बे समय तक संसद के दोनों सदन के सदस्य व पूर्व मंत्री रहे  यादव जी के निधन की खबर अति-दुखद। उनके परिवार व सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सब को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

देश की राजनीति में जाना-पहचाना नाम व चेहरा तथा काफी लम्बे समय तक संसद के दोनों सदन के सदस्य व पूर्व मंत्री रहे श्री शरद यादव जी के निधन की खबर अति-दुखद। उनके परिवार व सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सब को इस दुख को सहन करने की शक्ति देे।

— Mayawati (@Mayawati) January 13, 2023

 

बता दें कि शरद यादव कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका गुरुवार रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। दिग्गज समाजवादी नेता ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। यादव 75 वर्ष के थे। पवार ने ट्वीट किया, ‘‘जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।'' राकांपा के प्रमुख ने कहा, ‘‘उनके निधन पर उनके परिवार और अनुयायियों को संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें-  Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष ने जेडीयू नेता शरद यादव के निधन पर जताया शोक

लखनऊ, Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

शरद यादव अंतिम संस्कार शनिवार को होगा
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव का अंतिम संस्कार उनके पैत्रिक गांव में उनका अंतिम संसकर होगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली में उनके निवासस्थान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 

शरद यादव का जन्म होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम जिला) जिले के बाबई में एक जुलाई 1947 को हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने जबलपुर को अपनी कर्मस्थली बनाया और वहीं पर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। वे जबलपुर से ही वर्ष 1974 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। बाद में वे उत्तरप्रदेश और बिहार की राजनीति में सक्रिय हो गए और जयप्रकाश आंदोलन के समय राजनीति में सक्रियता लगातार बढ़ती रही। इसके बाद वे उन्हीं राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए और केंद्र की पूर्व सरकारों में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। वे जनता दल (यू) के अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक जैसे पदों पर भी आसीन रहे। यादव के निधन पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अनेक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा, समाजवादी पार्टी के नेता एवं जबलपुर निवासी गोविंद यादव समेत अनेक राजनेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static