Bulandshahr News: बदमाशों ने हाइवे पर ओवरटेक कर रोकी कार, गोद भराई की रस्म से वापस लौट रही महिलाओं के साथ की लूटपाट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 04:53 PM (IST)

Bulandshahr News, (वरूण शर्मा): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हथियारों से लैंस बदमाशों ने दिल्ली-बदायूं नेशनल हाइवे पर महिलाओं के साथ लूटपाट की। गोद भराई की रस्म पूरी कर वापस लौट रही महिलाओं की गाड़ी को कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। नेशनल हाईवे पर सरेराह लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, शिकारपुर के मानपुर माजरा गांव निवासी बिट्टू की शादी डिबाई में एक युवती से तय हुई है। मंगलवार को मानपुर माजरा गांव की महिलाएं गोद भराई की रस्म अदा करने के लिए डिबाई गई थी। वापस लौटते समय बदमाशों ने अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खखुडा भट्टे के पास मेरठ बदायूं हाईवे पर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। बदमाशों ने इस दौरान महिलाओं से सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि लूट लिए। पीड़ित अनु वर्मा ने बताया कि 8 से दस डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि तीन से चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
PunjabKesari
सीओ शिकारपुर प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिलाओं से लूटपाट करने का मामला बताया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static