सवारी बैठाने के विवाद में दो टेंपो चालकों के बीच चली गोली, 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 04:22 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सवारी बैठाने के दौरान दो टेंपो चालक आपस में भिड़ गए। जब तक लोगों कुछ समझ पाते तक अवैध असलहे से दूसरे पक्ष ने 25 वर्षीय राहुल सिंह पर गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  पुलिस सूत्रों ने बताया घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी हमलावर मौके से हुए फरार हो गए है। उनकी तलाश की जा रही है।
 PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया  नवाबगंज में मामूली विवाद में दो टेंपो चालकों के बीच गोली चली है। जिसमें एक युवक को गोली लगी है उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी पुत्तन्नु सहित 5 लोगों ने देसी तमंचे से फायर किया।  नवाबगंज कस्बे के कटी चौराहे पर सोती पुल के पास ये घटना हुई है मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के की तलाश शुरु कर दी गई।

हालांकि अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आरोपियों ने दिन दहाड़े ही घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई। फिलहाल दिनदहाड़े गोली कांड के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर  भी बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी कैसे फरार हो गए। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल लगा दिया है। स्थिति नियंत्रण में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static