उप चुनाव: CM योगी का दावा- वोटिंग से पहले ही सपा ने मानी हार, काशी की तरह यहां भी बनाएंगे गोकर्णनाथ कॉरिडोर

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 02:44 PM (IST)

लखीमपुर (खीरी) : गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आज जनसभा को संबोधित करने पहुंचे CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  के साथ जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने भाषण को शुरु करने से पहले CM ने पूर्व विधायक को याद करते हुए जनता से अमन गिरी को वोट देने के लिए अपील किया। मुख्यमंत्री योगी अपने सामने भारी भीड़ देखकर गदगद हो गए।

PunjabKesari

जनता को कहा शुक्रिया

अपने भाषण के दौरान सूबे के मुखिया ने कहा कि 2017 फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप लोगों के आशीर्वाद से प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देश में डबल इंजन की भाजपा सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां खड़े लोगों को बताया कि उनकी सरकार में लखीमपुर में 40 हजार बेटियों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। सिर्फ लखीमपुर में 6.45 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उनकी सरकार 1 लाख महिलाओं को पेंशन दे रही है। इसके साथ ही जिले के 5 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

PunjabKesari

सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ नए वादे किए

जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही वहां खड़े किसानों को कहा कि आप लोगों के गन्ने का एक-एक रुपया आप लोगों को जल्द मिल जाएगा। जिले की चीनी मिलों का भुगतान कर दिया गया है। आप लोग किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे मुझसे मिल सकते है। इसके बाद CM योगी ने गोकर्णनाथ मठ को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तर्ज पर विकसित करने का ऐलान किया। 

विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा कहा कि कुछ लोग अपना समय अपनी पार्टी के प्रचार करने के जगह सरकार के दुष्प्रचार में खर्च कर रहे है। पहले तो लोग काम नहीं करते फिर चुनाव हारने पर EVM को दोष देते है। किसानों की समस्या पर ध्यान तक नहीं देते थे। हमने अन्नदाता को उचित सम्मान देने के साथ उनके लिए काम किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static