नहीं रहे कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान, राजनीतिक जगत में छाया मातम

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 07:57 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का आज निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से ग्रसित थे और उनकी किडनी फेल हो गई थी। उन्हें गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

अमित शाह ने उन्हें श्रद्धंजलि देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर श्री चेतन चौहान जी ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा उ.प्र. सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुःख पहुँचा है।अपनी राजनीतिक पारी के दौरान उन्होंने हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया।वे एक नेकदिल और भले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर श्री चेतन चौहान जी के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। अपनी सेवा भावना और टीम इंडिया में योगदान के लिये वे सदैव याद किये जायेंगे। ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थे। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से अभी बात की है। कल चेतन चौहान जी का अंतिम संस्कार होगा।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static