कम वोटिंग पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्लाः इस बार आएंगे चौंकाने वाले परिणाम

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 04:55 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि इस बार चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व अन्य नेताओं की उपेक्षा हो रही है। इसी कारण मतदान प्रतिशत कम हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

PunjabKesari

पहले चार सौ पार की बात करते थे भाजपाई 
उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पहले चार सौ पार की बात करता था पर दो चरणों के मतदान के बाद अब ये दो सौ-ढाई सौ की बात करने लगे हैं। भाजपा दूसरे दलों से आयातित नेताओं को मंत्री व महत्वपूर्ण पद दे रही है, जबकि अपने पार्टी नेताओं के उपेक्षा हो रही है। यही वजह है कि मतदान प्रतिशत गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब हिन्दू-मुस्लिम पर उतारू हो गई है। भाजपा नेता झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। 

PunjabKesari

हम भाजपा की तरह भक्ति का प्रदर्शन नहीं करते
सवालों के जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम राम मंदिर के हमेशा समर्थक रहे हैं,क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत राम मंदिर का निर्माण हुआ है,भाजपा ने इसे अपनी पार्टी का कार्यक्रम बना दिया। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की तरह भक्ति का प्रदर्शन नहीं करते पर भक्ति करते हैं। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ सीपी राय व अन्य नेता मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static