कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, हादसे में बच्ची सहित 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 11:24 AM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस वक्त हड़कंप मच गया कि तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रैक्टर-ट्राली जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 घायल हो गए।

हादसा शुक्रवार देर रात को स्याना रोड़ पर हुआ है। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

साथ ही पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static