सपा सांसद राजीव राय पर केस दर्ज, जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान डॉक्टर से हुई थी कहासुनी

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 12:27 PM (IST)

मऊ ( जाहिद इमाम ): जिला अस्पताल में डॉक्टर और घोसी सांसद राजीव राय के बीच हुए विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। दरअसल, सांसद राजीव राय के खिलाफ पीड़ित डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने सरायलखंसी थाने में सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

PunjabKesari
                                                 घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय

सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कान नाक गला के डॉ सौरभ त्रिपाठी ने घोसी सांसद राजीव राय के खिलाफ सरकारी काम बाधा डालने और उसके उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ सरायलखंसी थाने में केस दर्ज  कराया है। डॉक्टर ने तहरीर पर धारा 221,132,352,351(2)के तहत मुकदमा कराया है। घटना में उपनिरीक्षक के द्वारा विवेचना की जाएगी। उसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari
                                                                डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी

गौरतलब है कि बीते 16 अक्टूबर को मरीजों की शिकायत पर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान कुछ डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। इस बीच वो ईएनटी डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के केबिन में घुसे और उससे पूछताछ करने लगे, लेकिन डॉक्टर ने सांसद को ज्यादा भाव नहीं दिया। जिस पर दोनों में कहासुनी होने लगी।

बातों-बातों में सांसद का पारा चढ़ गया। इस बीच सांसद के साथ आए लोगों ने डॉक्टर से कई सवाल किए जिस पर डॉक्टर ने सांसद राजीव राय के सामने ये कह दिया कि नेतागिरी अस्पताल के बाहर जाकर करें, यहां नहीं। इस बात से झल्लाए सपा सांसद राजीव राय ने मौके पर मौजूद सीएमएस से डॉक्टर को लेकर कहा कि इन्हें फौरन सस्पेंड करवाइए। नहीं तो मैं एफआईआर करवाऊंगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static