यूपी में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 03:16 PM (IST)

संत कबीर नगर: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैगंबर मुहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस टिप्पणी के बाद शुक्रवार को बखिरा क्षेत्र के लेडुआ-महुआ और दुर्गजोत मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय थाना प्रभारी श्याम मोहन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुनील उर्फ ​​सोनू फिलहाल पुणे में रह रहा है। उन्होंने कहा कि सुनील ने दावा किया है कि उसका ‘इंस्टाग्राम' अकाउंट हैक कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या वह इस विवादास्पद टिप्पणी के लिए जिम्मेदार है।  सिंह ने बताया कि सुनील उर्फ ​​सोनू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 (राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के आरोप) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:- कानपुर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार ने 2 साधुओं को कुचला, मचा हड़कंप

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में ग्लटोली चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने दो बुजुर्ग साधुओं को कुचल दिया। जिससे दोनो की घटनास्थल पर मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static