Loksabha Election 2019: एक नजर चंदौली लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 12:01 PM (IST)

संसदीय सीट संख्य़ा 76 चंदौली 1997 में वाराणसी से अलग होकर नया जिला बना था, लेकिन संसदीय सीट पहले चुनाव से है। चंदौली को धान का कटोरा भी कहा जाता है। क्यों कि यहां अच्छे किस्म के चावल की पैदावार बहुतायत मात्रा में होती है। वाराणसी से सटे होने के कारण इस सीट की महत्ता काफी बढ़ जाती है। साथ ही यहां पंडित दीन दयाल जंक्शन भी है। जिसे मुगलसराय के नाम से जाना जाता था और चंदौली को लोग मुगलसराय जंक्शन अब पंडित दीनदयाल जंक्शन के नाम से जानते है।
PunjabKesari
अगर बात करें इस सीट के लोकसभा इतिहास कि तो यहां के पहले सांसद त्रिभुवन नरायाण सिंह थे। त्रिभुवन नारायण 1957 में कांग्रेस के खाते से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। 1962 में कांग्रेस के बालकृष्ण सांसद बने। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के निहाल सांसद बने। 1971 में कांग्रेस के सुधाकर पांडेय यहां से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। 1977 में भारतीय लोकदल के नर सिंह चुनाव जीते। 1980 के चुनाव में निहाल सिंह जनतांत्रित पार्टी से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। 1984 के चुनाव में कांग्रेस की चंदा त्रिपाठी चुनाव जीती। 1989 के चुनाव में जनता दल के कैलाश नाथ सिंह यादव चुनाव जीते। 1991 में यहां बीजेपी का खाता खुला और आनंद रतन मौर्य सांसद बने। आनंद इस सीट से 1996 और 1998 में भी चुनाव जीते। 1999 के चुनाव में सपा के जवाहर जायसवाल चुनाव जीते। 2004 के चुनाव में बसपा के कैलाश नाथ सिंह यादव चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। 2009 के चुनाव में सपा से रामकिशुन ने चुनाव जीता और 2014 में बीजेपी के महेंद्र नाथ पांडेय चुनाव जीत कर संसद पहुंचे।

2019 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने महेंद्र नाथ पांडेय पर ही भरोसा जताया है। वहीं गठबंधन ने सपा से संजय सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी को समर्थन दिया है। जन अधिकार पार्टी से शिव कन्या कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं।

चंदौली में आती हैं 5 विधानसभा सीटें:-
PunjabKesari
चंदौली लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदरजा, अजगरा, शिवपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। अजगरा और शिवपुर विधानसभा वाराणसी जिले में आती है।
PunjabKesari
2017 के विधानसभा चुनाव में वाराणसी की अजगरा सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने चुनाव जीता। शिवपुर विधानसभा सीट पर अपना दल प्रत्याशी ने चुनाव जीता। वहीं चंदौली की मुगलसराय सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने चुनाव जीता। सकलडीहा सीट पर सपा ने जीत दर्ज की। सैयदरजा सीट पर बीजेपी ने चुनाव जीता। सुहेलदेव पार्टी और अपना दल बीजेपी की सहयोगी पार्टियां ही हैं।

जानिए, चंदौली से कितने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग:-
PunjabKesari
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में चंदौली सीट पर कुल 17 लाख 19 हज़ार 383 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 35 हज़ार 486 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 83 हज़ार 797 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या100 है।

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी:-
PunjabKesari
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में 21 साल बीजेपी चुनाव जीती और महेंद्र नाथ पांडेय सांसद बने। महेंद्र नाथ पांडेय को इस चुनाव में 4 लाख 14 हज़ार 135 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के अनिल कुमार मौर्य रहे। अनिल को कुल 2 लाख 57 हज़ार 379 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सपा के रामकिशुन रहे। रामकिशुन को कुल 2 लाख 4 हज़ार 145 वोट मिले थे।

2009 के लोकसभा चुनाव में सपा के रामकिशन जीते:-
PunjabKesari
2009 के लोकसभा चुनाव में सपा के रामकिशन यहां से सांसद चुने गए..रामकिशुन को कुल 1 लाख 80 हज़ार 114 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा के कैलाश नाथ सिंह यादव रहे...कैलाश नाथ को कुल 1 लाख 79 हज़ार 655 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के शैलेंद्र कुमार रहे..शैलेंद्र को कुल 97 हज़ार 377 वोट मिले।

2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा के कैलाश नाथ सिंह जीते:-
PunjabKesari
2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा के कैलाश नाथ सिंह यहां से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे..कैलाश नाथ सिंह को कुल 2 लाख 4 हज़ार 625 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा के आनंद रतन मौर्य रहे। आनंद रतन को कुल 2 लाख 2 हज़ार 956 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी के शशिकांत राजभर रहे। शशिकांत को कुल 1 लाख 81 हज़ार 815 वोट मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static