चन्दौसी: घर में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में डूबकर बच्ची की मौत, मचा कोहराम

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 04:09 PM (IST)

चन्दौसी: घर में खेल रही एक वर्षीया मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। उसकी मां घरेलू कार्य में व्यस्त थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आवास विकास स्थित मां काली मंदिर के पास दीपक शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे दीपक की पत्नी अर्चना शर्मा दूसरी मंजिल पर घरेलू कार्य कर रही थीं। दीपक की एक वर्षीया बेटी शिवांशी खेल रही थी। खेलते समय वह बाथरूम में पहुंच गई

PunjabKesari

घरेलू कार्य निपटाने में लगी थी मां, परिवार में मचा कोहराम
और पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद बच्ची दिखाई नहीं दी तो अर्चना ने उसे तलाश किया तो वह बाथरूम में रखी बाल्टी में पड़ी मिली। अर्चना की चीख सुन सभी लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को बाल्टी से निकाला। परिजन बच्ची को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
PunjabKesari

मछली पकड़ने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत
क्योलड़िया: दोस्त के साथ मछली पकड़ने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर को डूबता देख उसके दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। 'किशोर के दोस्तों के शोर मचाने की आवाज सुनकर नदी किनारे तरबूज की खेती करने वालों नदी में कूदकर किशोर को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। रजत (17) मूल निवासी गांव पिपरिया परेवा थाना बरखेड़ा पीलीभीत मामा महेंद्र पाल गांव तिगरी ननिहाल में 10 दिन से रिश्तेदारी में आया था। गांव तिगरी के सुरेश कुमार, राकेश कुमार, भगवतशरण दीपक के साथ सुबह 10:00 बजे वह मछली पकड़ने के लिए देवहा नदी पर गया था। मछली पकड़ते समय गहरे पानी में पहुंच गया और वह डूब गया। इसके बाद उसे साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया जब सफल नहीं हुए तो मदद के लिए शोर मचाया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे किसानों ने उसे नदी से निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। ननिहाल वालों ने इसकी सूचना उकसकी मां प्रीति देवी को दी, जो रुद्रपुर की ए फैक्ट्री में काम करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static