राप्ती नदी में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 05:47 PM (IST)

श्रावस्ती ( दुर्गेश शुक्ला ): उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां राप्ती नदी में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

PunjabKesari

नहाते समय गहरे पानी में डूबे दोनों किशोर
जानकारी के अनुसार, जंगरावलगढ़ी गांव निवासी सूरज (13) पुत्र घनश्याम यादव और अखिलेश (12) पुत्र राजेश यादव रविवार दोपहर गांव के पास बह रही राप्ती नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

PunjabKesari

एक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद एक किशोर को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरे किशोर का शव 2 घंटे बाद बरामद
वहीं दूसरा किशोर नदी में डूबकर लापता हो गया था। स्थानीय गोताखोरों ने करीब दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव भी नदी से बरामद कर लिया।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दोनों चचेरे भाइयों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी या गहरे जल स्रोतों में नहाते समय सावधानी बरतें, खासकर बच्चों को अकेले नदी में जाने से रोका जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static