चंद्रयान मिशन-2: चंद्रमा की सतह के कई रहस्यों से पर्दा उठाएगा IIT कानपुर में बना 'लूनर रोवर'

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 01:13 PM (IST)

कानपुरः 15 जुलाई यानि सोमवार को भारत चंद्रयान मिशन-2 का आगाज करेगा। आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित 'लूनर रोवर' यानि मानवरहित चंद्रयान को चंद्रमा पर भेजा जाएगा, जो चंद्रमा की सतह के कई रहस्यों से पर्दा उठाएगा।
PunjabKesari
चंद्रयान-2 भारत का दूसरा चंद्रमा मिशन है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 15 जुलाई को होने वाली चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटा है। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर आशीष दत्ता के अनुसार 'लूनर रोवर' चंद्रमा पर भेजा जाएगा। यह पहली बार है कि मानवरहित चंद्रयान भारत की ओर से चंद्रमा की उत्तरी सतह पर लैंड करेगा, जो पूरी दुनिया के लिए अभी अछूता है।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि यह चंद्रयान चंद्रमा से 3D इमेज इसरो को भेजेगा। इसको लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई है। 'लूनर रोवर' को दो साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया जा सका है। इसको तैयार करने में लगभग 50 लाख रुपये की लागत आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static