अराजक तत्वों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा
punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 05:10 PM (IST)

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में कुछ अराजक तत्वों द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ दिया। ग्रामीणों बताया कि आरोपियों ने पास में खड़ी बाइक को आग लगा दी। जिससे बाइक जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात में नेवादा निवासी मोनू गुप्ता का जन्मदिन था। जिसमें नर्तकियों का भी प्रबंध किया गया था। नाच-गाने के दौरान युवक आपस में भिड़ गए और गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट पत्थर भी चलने लगे। इसी दौरान अजाकत्तों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर ईट पत्थर फेंके जिससे मूर्ति खंडित हो गई। घटना के बाद लोगों में काफी रोष व्याप्त हो गया है। प्रशासन से नई प्रतिमा को लगाने की मांग की है।
हालांकि गांव में भारी तनाव को देखते हुए भारी पुलिस मौके पर तैनात कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। वहीं नई मूर्ति के आश्वासन के बाद गांव के लोगों ने धरने को समाप्त कर दिया है। सीओ सदर ने बताया कि खंडित मूर्ति के स्थान पर दूसरी मूर्ति लगवाई जा रही है। घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।