पूर्व जिला पंचायत सदस्य की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या; ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस पर किया पथराव
punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 12:57 PM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य को दिनदिहाड़े गोलियों से भून दिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जब पुलिस शव को कब्जे में लेने लगी तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
क्यों की गई हत्या?
यह वारदात फिरोजाबाद के टूंडला की है। यहां पर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्दाबाद निवासी पप्पू कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य था। शनिवार यानी आज सुबह 10ः15 बजे करीब वह घर निकले तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दी। आरोपी दिनदिहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है।
ग्रामीणों में आक्रोश
इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरे गांव में हत्या की खबर फैल गई। लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेने के लिए शव को उठाने का प्रयास किया। जिस पर आक्रोषित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया।