जानिए, मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने कमलनाथ का कानपुर से क्या है नाता

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 12:23 PM (IST)

कानपुर: कांग्रेस की भारी जीत के बाद राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। जिसके चलते कमलनाथ आगामी 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही उनके जन्मस्थान कानपुर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

भारतीय राजनीती में दिग्गज राजनेताओं की गिनती में आने वाले कमलनाथ का जन्म यूपी के कानपुर में 18 जनवरी 1946 में हुआ था। पिता का नाम महेंद्र नाथ और मां लीला नाथ है। वहीं मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में उभरने पर कानपुरवासियों गर्वान्तित महसूस कर रहे हैं।

कमलनाथ का परिवार कमलनाथ के जन्म के बाद मध्यप्रदेश शिफ्ट हो गया था। जिसके बाद कमलनाथ ने देहरादून के 'दून स्कूल' से स्कूलिंग के बाद कलकत्ता यूनिवर्सिटी के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। दून स्कूल में उनकी संजय गांधी से दोस्ती हुई। जिसके बाद 27 जनवरी, 1973 को अलका नाथ से उनकी शादी हुई। नकुल नाथ और बकुल नाथ उनके दो बेटे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static