कक्षा 6 की छात्रा का बेड पर मिला शव, गला घोंट कर हत्या की आशंका

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 02:20 PM (IST)

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक मासूम सी गुड़िया का शव उसके घर में बेड पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजन खेत से काम करके घर लौटे। मासूम का शव देखकर घर में चीख पुकार मच गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लग गई। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मासूम के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक मामला महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। परिजन धान की फसल की कटाई के लिए खेत गए हुए थे दोपहर में घर लौटे तो मासूम घर पर ही थी तब कोई बात नहीं था पुनः जब शाम को करीब 5 बजे खेत से वापस आए तो घर के एक कमरे में बेड पर मासूम का शव पड़ा था बगल में एक रस्सी पड़ी थी । आशंका जताया जा रहा है कि किसी ने रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी है।

 फिलहाल अब पुलिस मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। जांच के बाद  ही हत्या के कारणों का सच सामने आएगा। घटनास्थल पर पुलिस के जवानों के साथ जिले के पुलिस कप्तान मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को जल्द ही न्याय का भरोसा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static