CM Yogi और रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज देंगे बड़ी सौगात; 3,666 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 10:21 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे है। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजधानी लखनऊ से 3,666 करोड़ रुपए की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का लोकार्पण भी होगा।

PunjabKesariइन परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण  
यह कार्यक्रम आज यानी सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में सुबह 11:00 बजे होगा। इस कार्यक्रम में यूपी दर्शन पार्क, राजाराम पार्क, हैप्पीनेस पार्क, राष्ट्र प्रेरणा स्थल और जनेश्वर मिश्र पार्क में लाइट एंड सॉन्ग शो का भी लोकार्पण किया जाएगा।104 किलोमीटर लंबे आउटर रिंग रोड का भी लोकार्पण किया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं का लेकर लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएग।

PunjabKesari
कार्यक्रम में यह मंत्री भी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर भी तैयारियां की जा चुकी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे।

यह भी पढ़ेंः Prayagraj News: माहे रमजान को लेकर सजे बाजार, महंगाई के बीच जमकर हो रही खरीददारी… ईरान से आए खजूर की मची धूम
इबादत का महीना रमज़ान हर मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खास होता है। रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत होने में बेहद कम समय का वक्त रह गया है। अगर 11 मार्च की शाम चांद दिखाई दिया तो रमज़ान 12 मार्च से शुरू होगा और अगर 12 मार्च की शाम चांद दिखाई दिया तो रमज़ान 13 मार्च से शुरू होगा। रमज़ान के ठीक एक महीने के बाद ईद मनाई जाती है। मुसलमानों  के  इस पाक और मुबारक महीने में हर मुसलमान अल्लाह को याद करता है और दिन भर बिना कुछ खाए  पिए रहता है। ऐसे में प्रयागराज के बाज़ार सज गए हैं और लोग रमजान की खरीददारी में लगे हुए हैं।

 

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static