CM योगी का प्रियंका गांधी पर हमला, कहा- यूपी की जनता ने कांग्रेस के प्लान को किया फेल

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2019 - 11:01 AM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘यूपी में खुलेआम घूम रहे अपराधी’ वाले बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के प्लान को फेल किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (राहुल गांधी) चुनाव हार जाते हैं। उत्तर प्रदेश में नहीं तो दिल्ली और इटली में बैठकर कुछ तो बोलना है। इसलिए इस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। जैसे चुनाव में ध्यान नहीं दिया था अभी भी ऐसा करना है।

मेरठ में पलायन के मुद्दे पर कही ये बात
वहीं मेरठ में पलायन के मुद्दे पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 23 करोड़ लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। हमारी सरकार में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

बता दें कि, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर प्रदेश की बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static