''हम चेहरा देखकर लाभ नहीं देते....'', CM योगी बोले- हमारे लिए 25 करोड़ जनता परिवार है

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 04:17 PM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने के लिए संभल पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हर घर की नल योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। किसानों को किसान निधि से लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आज विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। हमारे लिए 25 करोड़ जनता परिवार है। पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। पहले आतंकवाद चरम पर था।

वहीं, सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये काम विपक्ष भी कर सकता था, लेकिन विपक्ष ने परिवार के लिए कमाया है। गरीबों के लिए विपक्ष ने कुछ नहीं किया है। इंडिया गठबंधन गहनों की बात कह रहा है। संपत्ति के सर्वे की बात कह रहा है। सीएम योगी ने राहुल-प्रियंका पर हमलावर होते हुए कहा कि सुना है भाई बहन कह रहे है कि अयोध्या जाएंगे। पहले कांग्रेस कहती थी कि भगवान राम है ही नहीं और आज कांग्रेस कह रही है भगवान राम सबके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static