CM योगी ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पं.बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 04:43 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

 

Koo App
भारतीय नृत्य की कथक शैली को विश्व में प्रसिद्धि दिलाने वाले नर्तक एवं शास्त्रीय गायक पं0 बिरजू महाराज (बृजमोहन मिश्र) जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उनका निधन भारतीय कला एवं नृत्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों, प्रशंसकों व समर्थकों यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति #birjumaharaj - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 17 Jan 2022

उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति !”पारंपरिक भारतीय नृत्य शैली कथक को विश्व पटल पर ले जाने वाले प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का सोमवार तड़के अपने घर पर निधन हो गया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static