Kargil Vijay Divas 2024: कारगिल विजय दिवस आज, CM योगी ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 09:25 AM (IST)

(अश्वनी कुमार सिंह)Kargil Vijay Divas 2024: हर साल आज ही के दिन (26 जुलाई) कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस भारत की तारीख में महत्वपूर्ण दिन है। हर साल 26 जुलाई का दिन कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ 26 जुलाई 1999 को करगिल में तिरंगा लहराया था। आज का दिन हमारे भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान की हमें याद दिलाता है।इस दिन को याद करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर जवानों को नमन किया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर ट्वीट कर इस दिन की प्रदेशवासियों को बधाई दी और भारतीय सेना के पराक्रमी योद्धाओं को नमन किया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य शौर्य, अद्वितीय पराक्रम एवं अप्रतिम साहस के प्रतीक 'कारगिल विजय दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! माँ भारती के सम्मान और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर जवानों को नमन! भारतीय सेना की कर्तव्यनिष्ठा व त्याग की भावना पर हमें गर्व है। जय हिंद!

जानिए, कब हुआ था कारगिल युद्ध?
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध 1999 में हुआ था।  60 दिनों तक चले इस युद्ध में लगभग 300 से ज्‍यादा भारतीय जवान शहीद हो गए थे। अंत में आज ही के दिन 26 जुलाई को भारतीय सेना ने कारगिल पर विजय प्राप्‍त की थी। पाकिस्तान ने अपने सैनिकों को गुप्त रूप से भारत की सीमा में भेजकर ऊंची पहाड़ियों पर अपना कब्जा कर लिया था। उनका मकसद था कश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचीन ग्लेशियर से हटा देना। हालांकि, पाकिस्‍तान के इस मंसूबे पर भारतीय सेना के जवानों ने पानी फेर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static