मिशन रोजगार से युवाओं के सपने हो रहे साकार, CM योगी ने खिलाड़ी कोटे से चयनित 233 आरक्षियों को बांटे नियुक्ति-पत्र

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 01:01 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन रोजगार योजना के तहत खिलाड़ी कोटे से चयनित 233 आरक्षियों को CM योगी ने नियुक्ति-पत्र बांटा। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश खिलाड़ियों को सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलता है। उन्होंने कहा कि आज मुझे नियुक्त पत्र बांटते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि 233 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवा देंगे।

 

 इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियों में भ्रष्ट्राचार होता था लेकिन हमारी सरकार ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां  कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केवल उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवा देने जा रहे है ये हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतुत्व में आज खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है। 

पदक विजेताओं व खिलाड़ियों को हमने सम्मानित किया 
सीएम योगी ने कहा कि पहला अवसर नहीं है इससे पहले भी हमने टोक्यो ओलम्पिक व पैरा ओलम्पिक के पदक विजेताओं व खिलाड़ियों चाहे वो किसी भी प्रदेश के रहे हो हमने यहां बुलाकर सम्मानित किया,व नगद पुरस्कार भी दिये। आज पुलिस बल मे 500 से अधिक खिलाड़ियों के भर्ती के क्रम मे 233 खिलाड़ियों का नियुक्ति किया जा रहा है। 

एक लाख 29 हजार पुलिस कर्मिको को मिली प्रोन्नति
पुलिस बल मे सुधार की प्रक्रिया वर्षो से लंबित थी,हमने इसको शुरु किया,पिछले छ वर्ष मे एक लाख 54 हजार से अधिक पुलिस कार्मिको की भर्ती सकुशल हुई,इसके अलावा 2492 मृतक आश्रित पदो पर भी भर्ती की गयी,साथ ही प्रदेश के एक लाख 29 हजार पुलिस कर्मिको को प्रोन्नति भी की गयी, साथ ही वर्तमान मे 62400 से अधिक पदो पर भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है.. इसी के साथ पुलिस बल मे जरूरत थी की अच्छे कुशल खिलाडी भी पुलिस बल का हिस्सा बने,इसी क्रम मे यह कार्यक्रम हो रहा है,इससे पहले भी जुलाई महीने मे भी अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी नियुक्तिपत्र दिया गया था..!!

यूपी पुलिस बल ने उत्तरप्रदेश की छवि बदली है
प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के प्रेरणा से निरंतर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के कार्य कर रही है.. जनपद ब्लॉक तहसील स्तर पर लगातार प्रतियोगिताये आयोजित की जा रही है। युवा अगर सकारात्मक रचनात्मक है तभी राष्ट्र उन्नति करता है,अगर नकारात्मक है तभी अवनती होती है। आपको पुलिस बल का हिस्सा बनकर अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन करना है,आज उत्तरप्रदेश पुलिस बल ने उत्तरप्रदेश की छवि बदली है,कही कोई बात होती है तो कहा जाता है तो जो उत्तरप्रदेश नही आया होगा वो भी कहता है कि एक बार उत्तरप्रदेश पुलिस बल को बुला लीजिये,पर्व त्योहार सकुशल निपट रहे है। जिस उत्तरप्रदेश मे निवेश कभी सपना होता था,आज आरबीआई ,नीति आयोग के रिपोर्ट मे बताया गया देश के सबसे अधिक निवेश करने और आकर्षित करने वाले राज्यों मे उत्तरप्रदेश शामिल है

उत्तरप्रदेश में 31 करोड़ टूरिस्ट पहुंच रहे हैं ये रिकॉर्ड है
आज खेल युवा कल्याण के लिए कार्य हो रहे है, हर ग्राम सभा के युवक महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट दिये जा रहे है,अबतक 65 हजार स्पोर्ट्स किट दिये जा चुके है,इस बार् हम 25 हजार स्पोर्ट्स किट का लक्ष्य बनाये है,आज हर ब्लॉक मे मिनी स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान मे दो नए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरु हो गयी है,वाराणसी मे बीसीसीआई के साथ ये कार्य हो रहा है। 

राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय एकल प्रतिएगताओ मे स्वर्ण पदक पर 6  करोड़,रजत पर 4 करोड़, कास्य् पदक पर दो करोड़ देती है,टीम गेम पर स्वर्ण पर तीन करोड़,रजत पर दो करोड़, कास्य पर एक करोड़ राज्य सरकार अपने स्तर पर  देती है। एशियन गेम्स मे स्वर्ण मे तीन करोड़,रजत मे डेढ़ करोड़,कास्य मे 75 लाख देती है,कॉमनवेल्थ गेम्स मे स्वर्ण पर डेढ़ करोड़,रजत पर 75 लाख, कास्य पदक पर 50 लाख की राशि राज्य सरकार देती है, साथ ही विश्वकप की किसी प्रतियोगिता मे स्वर्ण मे डेढ़ करोड़,रजत पदक मे 75 लाख,कास्य पदक मे 50 लाख की राशि देती है, साथ ही ओलम्पिक मे प्रदेश के सिर्फ प्रतिभाग करने पर ही 10 लाख रु. देती है, साथ ही कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स 5 लाख रू की सहायता राशि देती है।

हमने खेल प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय पूर्व खिलाड़ियों को कोच के रूप मे भी जनपद स्तर व विकासखंड स्तर पर रखने की प्रक्रिया की है। आज आप सभी खिलाड़ियों से भी कहना चाहूंगा कि जिस पारदर्शी प्रक्रिया से आपका चयन हुआ है,आप भी उसी तरह ईमानदारी व मेहनत से पुलिस बल मे जबतक सामर्थ्य है तब तक राज्य सरकार व पुलिस बल के लिए खेलिए, जब आपको लगेगा कि अब अलग होना है तो आप उस खेल के खिलाड़ियों को कोच के रूप मे नवोदित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करिये। खेल से जीवन मे एक नयापन और निखार आता है,आप नवाचार शोध की प्रक्रिया जारी रखिये..आपका चयन पुलिसबल व उत्तरप्रदेश के लिये फलदाई हो..!!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static