''विकसित भारत का सपना साकार हो रहा...'', CM योगी बोले- आज हम बदलते हुए भारत को देख रहें हैं

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 04:12 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने बहराइच के महसी में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम बदलते हुए भारत को देख रहें हैं। विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है। पिछले दस साल में देश का विकास हुआ है। दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है।

'देश में एक बार फिर मोदी सरकार का सुर है...'
CM योगी ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी लहर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने बिना भेदभाव के देश का विकास किया है। पीएम मोदी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। देश में एक बार फिर मोदी सरकार का सुर है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में अराजकता थी। पहले यूपी में दंगे होते थे। पहले की सरकार में सीमा सुरक्षित नहीं थी। पहले बेटी, व्यापारी भी सुरक्षित नहीं थे।

रामराज्य में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता : CM योगी
CM योगी ने आगे कहा कि रामराज्य में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता है। रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया है। बीजेपी हर वर्ग के साथ खड़ी है। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के लाभ दिया है। अब सीधा लाभ लाभार्थी को मिलता है। समस्याएं तमाम है और समाधान सिर्फ मोदी जी हैं। इसी दौरान CM योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

'आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा....'
सीएम योगी ने कहा कि ''आज विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा। सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, आज देश में हो रही कार्रवाई और यूपी में माफिया के खिलाफ हो रहे एक्शन जैसे कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। तब आतंकवाद पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। सीएम ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा और बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static