देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति रहीं प्रतिभा पाटिल से CM योगी ने की भेंट, पूछी कुशल क्षेम

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 03:11 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति रहीं प्रतिभादेवी सिंह पाटिल से भेंट की। योगी आदित्यनाथ ने न्यू महाराष्ट्र सदन में पहुंच कर पाटिल से भेंट की और गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पूर्व राष्ट्रपति के साथ थोड़ी देर रहे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सदन में ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल और अलवर के सांसद स्वामी बालक नाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static