CM योगी ने लगाया जनता दरबार; 300 लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले- ''मरीजों के इलाज के लिए पैसा देगी सरकार''

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 12:53 PM (IST)

Janta Darbar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में है। आज दूसरे दिन हमेशा की तरह सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ सेवा कर उन्होंने जनता दरबार लगाया। इस जनता दरबार में सीएम दूर-दूर से फरियादी अपनी फरियाद लेकर आए। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों की फरियाद सुनीं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को समय से जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

PunjabKesari
बता दें कि मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता के अनुसार आवास व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही न की जाए और भूमि कब्जाने वाले दबंग, माफिया पर लगाम कसने में तत्परता दिखाई जाए। जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए अधिकारी हर पीड़ित की समस्या का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

PunjabKesari
जनता दरबार में पहुंचे 300 लोग
सीएम योगी के जनता दरबार में करीब 300 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। पीड़ित महिलाओं ने सीएम को अपनी समस्या बताई। सभी ने सीएम को अपने प्रार्थना पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने सभी के पास जाकर ध्यान से उनकी समस्या सुनी और उन्हें दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि किसी का भी इलाज पैसे के अभाव से नहीं रुकेगा। डॉक्टर से एस्टीमेट मंगवा लीजिए, सरकार सबके इलाज का पैसा देगी। साथ ही सीएम ने कहा कि दबंगई करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी घबराने की जरुरत नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static