CM योगी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की रचना की

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 11:58 AM (IST)

लखनऊः देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले व भारत की एकता और शक्ति के प्रतीक माने जाने वाले देश के पहले उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और 'लौह पुरुष' के नाम से मशहूर 'सरदार वल्लभभाई पटेल' की आज पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की रचना का महान कार्य किया है। वह भारत की एकात्मता और अखंडता के प्रतीक हैं। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल रहे।  

बता दें कि आज यानी 15 दिसंबर को भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 72वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उन्हें सभी याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि, राष्ट्र की अखंडता व एकात्मता के प्रतीक, वंचितों और अशक्तों के सशक्त स्वर, 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने दर्जनों रियासतों को राष्ट्रीय भाव के एकात्म सूत्र में पिरोकर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की रचना का महान कार्य किया था। वहीं, सीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 


भारतीय एकता के निर्माण में निभाई थी अहम भूमिका
सरदार पटेल वल्लभभाई का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ था। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। एक गृह मंत्री के तौर पर उन्होंने देश की करीब 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारत में विलय कराया था। ऐसा करके उन्होंने भारतीय एकता के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाई थी। वह हमेशा कहते थे, "कठिन समय में कायर बहाना ढूंढते हैं जबकि बहादुर व्यक्ति इस स्थिति में रास्ता खोजते हैं। सरदार पटेल को नवीन भारत का निर्माता भी कहा जाता है और उनके साहसिक कार्यों की वजह से ही उन्हें 'लौह पुरुष' और 'सरदार' जैसी उपाधियों से नवाजा गया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static