'सुना है भाई-बहन अयोध्या जाएंगे...', CM योगी ने राहुल गांधी के Ayodhya दौरे को लेकर कसा तंज

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 05:30 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सुना है भाई बहन कह रहे है कि अयोध्या जाएंगे। पहले कांग्रेस कहती थी कि भगवान राम है ही नहीं और आज कांग्रेस कह रही है भगवान राम सबके हैं।
PunjabKesari
बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से ही तीसरे चरण का चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। सीएम योगी तीसरे चरण का चुनाव प्रचार करने संभल में पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संपत्ति के सर्वे की बात कह रही है। गहनों की बात कह रही है। पहले कांग्रेस कहती थी कि भगवान राम है ही नहीं और आज कांग्रेस कह रही है भगवान राम सबके हैं। सीएम योगी ने राहुल-प्रियंका पर हमलावर होते हुए कहा कि सुना है भाई बहन कह रहे है कि अयोध्या जाएंगे।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हर घर की नल योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। किसानों को किसान निधि से लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आज विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। हमारे लिए 25 करोड़ जनता परिवार है। पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। पहले आतंकवाद चरम पर था। ​सीएम योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद के खाने की छूट देना चाहते हैं। यानी गोकशी की छूट देने की बात कर रहे हैं। ये बेशर्म लोग भारत को आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे है। ये लोग अल्पसंख्यक को हमारी गाय को खाने की छूट देंगे, जबकि हमारा शास्त्र गाय को विश्व माता कहता है। उस गाय को ये कसाइयों के हाथों देंगे, क्या हिन्दुस्तान कभी इसे स्वीकार करेगा?

ये भी पढ़ें.....
- तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने डाला वोट, कहा- मतदान आपका अधिकार, अपनी पसंद की चुने सरकार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने पैतृक गांव अलीपुर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपनी पसंद का सरकार चुनने का अधिकार है।  शमी ने कहा कि देश में ऐसी सरकार होनी चाहिए जो स्कूल कॉलेज, मेडिकल, शिक्षा को बेहतर करे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने मेरी तारीफ की है तो मेरे लिए गर्व की बात है। इस दौरान मो शर्मी के भाई ने भी वोट डाला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static