CM योगी ने राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना कहा- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सेना और देश से माफी मांगे

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 03:38 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी सिंह) : भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर पत्रकारों से बात करते हुए सरकार और सेना पर दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर BJP हमलावर है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर निशाना साधा है। CM योगी ने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस की प्रवृत्ति ही यह है कि जब देश दुश्मन का सामना कर रहा हो तो देश की सेना का मनोबल कम करो। चाहे डोकलाम का मुद्दा रहा हो या फिर अब अरुणाचल का कांग्रेस ने हमेशा सेना का अपमान किया है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि चीन भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है व खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और 'अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है'। इस मुद्दे पर BJP ने राहुल गांधी को घेर लिया और उसके सभी बड़े नेताओं ने कांग्रेस व राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहे है।

सेना से बिना शर्त माफी मांगे राहुल
राहुल गांधी के दिए बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को देश व सेना से बिना शर्त तुरंत माफी मांगे। कांग्रेस पार्टी का तो चरित्र ही रहा है कि जब भी देश दुश्मन का सामना कर रहा हो तो देश की सेना का मनोबल कम करो। हम सबने देखा है कि कैसे हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों की पिटाई की है। जब भी भारत चीन के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाता है तो कांग्रेस को परेशानी होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static