''BJP पर जनता का भरोसा बढ़ा है....'', आगरा में बोले CM योगी, कहा- तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 12:51 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने आगरा पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर जनता का भरोसा बढ़ गया है। अब तीसरी बार भाजपा बहुमत से सरकार बनाएंगी। वहीं, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2014 से पहले देश के हालात खराब थे। पिछले 10 सालों में देश की तस्वीर बदली है। अब अपराधी तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल में तेजी से विकास हुआ है। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। अब प्रदेश में कानून का राज है। गरीबों को आवास और शौचालय का लाभ मिला है। आज बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। 140 करोड़ भारतीय पीएम मोदी का परिवार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static