CM योगी ने सहारनपुर में PM मोदी का किया स्वागत, कहा- BJP पर लोगों का भरोसा बढ़ा

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 12:07 PM (IST)

Saharanpur News: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर पहुंच गए है। वहीं, पीएम मोदी के सहारनपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज BJP पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। हम सब बदलते भारत को देखा है। बदलते भारत को देखना सौभाग्य की बात है। आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा है। साथ ही सीएम योगी ने जनसभा में मौजूद सभी लोगों को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी।
PunjabKesari
हमने 10 साल में देश को मजबूत किया है: PM मोदी
वहीं, पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की एक वोट का डंका बज रहा है। मैंने प्रण लिया है कि देश को झुकने नहीं दूंगा।  बीजेपी राजनीति पर नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। विपक्षी दल शक्ति के खिलाफ हैं। क्या कोई शक्ति खत्म कर सकता है। ये देश वासियों के वोट की ताकत है। हमने 10 साल में देश को मजबूत किया है। बीजेपी के लिए राष्ट्र प्रथम है। 2014 से पहले देश में निराशा का दौर था। अब गरीबों को मुफ्त राशन की गारंटी मिल रही है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इंडिया गठबंधन शक्ति को चुनौती दे रहा है लेकिन हमारे साथ मातृशक्ति का आर्शीवाद है। हम शक्ति उपासना को नकारते हैं। 
PunjabKesari
'हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया'
लोगों को तीन तलाक का डर हमेशा सताता रहता है। लेकिन हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया है और फिर तीन तलाक के लिए सख्त कानून बनाए। इससे मुस्लिम परिवारों को बड़ी राहत मिली है। बीजेपी के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है। वहीं, उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कमीशन को प्राथमिकता दी है। इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार के लिए हैं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी भी रैली में मौजूद है।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
BJP Foundation Day: आज स्थापना दिवस मना रही भाजपा, घर-घर संपर्क अभियान करेगी शुरू

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा आज उत्तर प्रदेश के सभी 1.63 लाख बूथों पर अपना स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर रहकर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगे। इसके बाद बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा और पदयात्रा निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static