CM Yogi Visit MP: बाबा महाकाल के दरबार में CM योगी ने की साधना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा अर्चना

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 03:50 PM (IST)

मध्य प्रदेश, CM Yogi Visit MP: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन व इंदौर दौरे पर हैं। यहां वह महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ पूजा की। 

 


 बाबा महाकाल के दर्शन-पूजा करने के साथ ही उनका आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ ने गर्भग्रह में भगवान महादेव की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम योगी देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। श्रीनाथ मंदिर में ध्वज स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया जाएगा।
PunjabKesari
सीएम योगी आदित्यनाथ आज इंदौर में देवी अहिल्या बाई की 228वीं पुण्यतिथि पर आयोजित 'गुणीजन सम्मान एवं पुरस्कार वितरण' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अहिल्या बाई की पालकी यात्रा में भी शामिल होंगे। अहिल्योत्सव समिति ने सीएम योगी के आगमन के चलते कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए कार्यक्रम स्थल बदला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static