आज नोएडा आएंगे CM योगी, 700 करोड़ रुपए की योजनाओं की देंगे सौगात
punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 08:43 AM (IST)

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 33 स्थित नोएडा हाट में रविवार से 3 दिवसीय यूपी दिवस का आगाज हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर आ रहे हैं, जहां वह करीब 700 करोड़ रुपए की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे तथा नोएडा में आयोजित हो रहे उप्र दिवस का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किया गया है। यहां पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण तथा नोएडा पुलिस, नोएडा मेट्रो रेल सहित विभिन्न संस्थानों ने अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाई है।
उन्होंने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण एक जनपद एक उत्पाद, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, औद्योगिक प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश के इतिहास की प्रदर्शनी, नोएडा के इतिहास की प्रदर्शनी, नोएडा एयरपोर्ट के मॉडल का प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक व्यंजन, कृषि व जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी के अलावा सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
चौहान ने बताया कि आयोजन स्थल पर ब्रज और काशी द्वारका गेट बनाया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर एक बुंदेलखंड द्वार भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?