CM योगी आज अतीक के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर बने आवास का करेंगे लोकार्पण, लाभार्थियों को सौंपेंगे चाबी

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 10:06 AM (IST)

CM Yogi News (सैयद रजा): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने प्रयागराज दौरे पर आएंगे। यहां पर लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर गरीबों के लिए बने आवास का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी आवास योजना के लाभार्थियों को आवास आवंटित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। साथ ही सीएम यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह 226 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर योगी सरकार द्वारा गरीबों के लिए के आवास बनाए जा रहे थे, जो अब बनकर तैयार है। इन्हें भगवा रंग दिया गया है। सीएम योगी आज प्रयागराज आएंगे और पीएम आवास एवं स्वनिधी योजना के लाभार्थियों को चेक तथा चाबी सौंपेंगे।  जिनकी सूची तैयार कर ली गई है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम सुबह 11ः00 बजे प्रयागराज आयेंगे। 11ः10 बजे से 12ः20 तक प्रधानमंत्री शहरी आवास, लूकरगंज का लोकार्पण एवं आज प्रेस ग्राउंड, लूकरगंज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12ः30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

PunjabKesari

CM योगी 226 निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज में आज 226 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की कुल 24 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनकी कुल लागत 1037.12 करोड़ रुपये है। सीएम प्रतापपुर की 13 व फूलपुर की दो सड़कों का शिलान्यास व हंडिया की एक, सोरांव की तीन, प्रतापपुर की चार व फूलपुर की एक सड़क का लोकार्पण करेंगे।

PunjabKesari

CM योगी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सीएम योगी के प्रयागराज आगमन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है। लूकरगंज में आवास की तरफ जाने वाली सड़क बना दी गई है। मैदान की सफाई के लिए बुधवार सुबह से जेसीबी समेत अन्य उपकरण उतार दिए गए थे। डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य अफसरों ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की एवं जरूरी निर्देश दिए। लेकिन रात भर से जहां पर बारिश हो रही है, जो एक चुनौती बनी हुई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static