गुजरात के चुनावी रण में आज फिर हुंकार भरेंगे CM योगी, सभाएं और रोड शो कर BJP उम्मीदवारों के समर्थन में बनाएंगे माहौल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 08:06 AM (IST)

लखनऊ/गुजरात(अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुजरात के चुनावी रण में हुंकार भरेंगे। योगी आदित्यनाथ वहां द्वारका, कच्छ, मोरबी और सूरत में जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी 3 चुनावी सभाएं और एक रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाएंगे। एक हफ्ते में तीसरी बार सीएम योगी गुजरात के दौरे पर है। योगी आदित्यनाथ आज सुबह  9.20 पर अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से गुजरात के लिए रवाना होंगे।


जानिए CM योगी के कार्यक्रम का पूरा शेडयूल:-


- सुबह 9.20 बजे- प्रस्थान, अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से

- 11.15 बजे-आगमन,जामनगर एयरपोर्ट, गुजरात

- 11.45 बजे-आगमन,हेलीपैड, द्वारका,जनपद द्वारका

- 12 बजे से 12.30 तक- जनसभा द्वारका वि.स./प्रत्याशी-पबुभा मनेक/स्थान-सतवारा भुवन वाड़ी, जनपद द्वारका*

- 12.40 बजे से 12.50 तक- आगमन,श्री द्वारकाधीश मंदिर दर्शन पूजन*

- 1.05 बजे-प्रस्थान, हेलीपैड द्वारका से

- 2.25 बजे-आगमन, हेलीपैड, रापड़, जनपद कच्छ,गुजरात

- 2.40 से 3.10 तक- जनसभा रापड़ विधानसभा/प्रत्याशी-वीरेंद्र सिंह जडेजा/स्थान-क्रिकेट ग्राउंड प्रागपुर रोड,कच्छ*

- 3.25 बजे-प्रस्थान, हेलीपैड, रापड़ कच्छ से

- 3.45 बजे- आगमन,हेलीपैड,हलवाड़, जनपद मोरबी

- 3.55 से 4.25 तक-जनसभा ध्ररांगधरा विधानसभा/प्रत्याशी-प्रकाशभाई वरमोरा/स्थान-हरिदर्शन पार्क ग्राउंड, मालिया हाइवे,हलवाड़,जनपद मोरबी*

- 4.40 बजे-प्रस्थान, हेलीपैड, हलवाड़,मोरबी से

- 5.10 बजे-आगमन,अहमदाबाद एयरपोर्ट (प्रस्थान)

- 6.05 बजे-आगमन,सूरत एयरपोर्ट

- रोडशो-6.30 बजे से 7.15 तक- वारछा विधानसभा में रोडशो/स्थान उमिया धाम मंदिर ,जनपद सूरत/प्रत्याशी किशोर भाई*

- 7.35 बजे-आगमन, सूरत एयरपोर्ट प्रस्थान)

- 9.30 बजे- आगमन,अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static