CM योगी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संपूर्ण मातृशक्ति और होली की दी शुभकामनाएं
punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 10:58 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संपूर्ण मातृशक्ति और सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकमानाएं दी हैं। योगी ने ट्वीट किया, ‘‘ सभी प्रदेश वासियों एवं संपूर्ण मातृशक्ति को‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर अनंत शुभकामनाएं! उन्नत एवं सर्वसमावेशी समाज बनाने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। आइए, मातृशक्ति के सहयोग, सम्मान एवं उन्हें भरपूर अवसर देने हेतु संकल्पित हों।''
सभी प्रदेश वासियों एवं संपूर्ण मातृशक्ति को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर अनंत शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2023
उन्नत एवं सर्वसमावेशी समाज बनाने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।
आइए, मातृशक्ति के सहयोग, सम्मान एवं उन्हें भरपूर अवसर देने हेतु संकल्पित हों।
सीएम योगी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि महापर्व होली की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं! प्रेम, सद्भाव, उत्साह एवं उमंग का यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण करे, भगवान श्रीहरि से यही प्रार्थना है।
महापर्व होली की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2023
प्रेम, सद्भाव, उत्साह एवं उमंग का यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण करे, भगवान श्रीहरि से यही प्रार्थना है।
8 मार्च का दिन इतिहास के पन्नों में अंतरराष्ट्रीय महिला के नाम से जाना जाता है, अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।