गुरु शिष्य के रिश्ते को मौलवी ने किया शर्मसार, 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को दिया अंजाम

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 07:41 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर मस्जिद में कुरान शरीफ पढ़ने वाले  मौलवी ने एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।  पीड़ित बच्चे ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। बच्चे की बात सुनते ही परिजनों से होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी मौलवी के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर  लिया है। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ जिले के थाना रोरावर इलाके के तिकोनिया मरघट रोड शाह जमाल क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर  22 सितंबर दिन  12 वर्षीय बच्चा  मस्जिद में कुरान शरीफ पढ़ने के लिए गया था। जहां पर जहां कुरान शरीफ पढ़ने वाले मस्जिद का मौलवी महबूब उररहमान ने  बच्चे के साथ कुकर्म किया और बाद में वहां से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीम गठित कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static