लोकसभा के लिए प्रत्याशियों के मंथन में जुटी कांग्रेस, अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 11:41 AM (IST)

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में होने वाले लोकसभा चुनाव की घोषणा जल्द हो जाएगी। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करना चाहते है। कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों का मंथन करने में जुटी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं, प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। इस बात की जानकारी अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद दी है।

PunjabKesari
कांग्रेस की अमेठी इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मुताबिक, राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। नयी दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद वापस लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा जल्द की जायेगी। चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है। कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल वर्ष 2004 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे। साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये थे। राहुल ने पिछली बार केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था जहां से वह वर्तमान में सांसद हैं। वहीं, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः बसपा से गठबंधन पर बोले अखिलेश यादव, कहा- 'अब इसके लिए समय नहीं है, अगली बार सोचेंगे'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन की संभावना पर इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अब तो इसके लिए समय ही नहीं, अगली बार सोचेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे है। सभी पार्टियां चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतना चाहती है। भाजपा ने तो अपने मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर लिया। सपा भी चुनाव के मद्देनजर तैयारी कर रही है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static