कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनाया 134वां स्थापना दिवस

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 03:59 PM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का 134वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने की। इस स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं इस दौरान राज बब्बर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गिरोह कभी कब्जा नहीं करता लूटने की कोशिश करता है और लूट जनता की अदालत में साफ नजर आती है। जनता को लूटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न अपने के होते हैं न किसी और के होते हैं। ये केवल अपना, मेरा और मेरे वाले का सोचते हैं।

गठबंधन पर राजबब्बर ने कहा मैं प्रदेश का कार्यकर्ता हूं। अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष है और उनके संबंध कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से हैं। इसीलिए इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, जो भी होगा जनता के आदेशों पर होंगा। राजनीतिक पार्टियों कुछ भी करें जो जनता का मन है, उसका हमें सम्मान करना पड़ेगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static