2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस की पूरी तैयारी, निकाय चुनाव से जीत के लिए खुलेगा रास्ता

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 06:21 PM (IST)

जौनपुर (जावेद अहमद): यूपी कांग्रेस का प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को अपने पहले दौरे पर जौनपुर पहुंचे अजय राय ने पत्रकारों से बात करते हुए राज्य और केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और यहीं से 2024 का रास्ता कांग्रेस के लिए आगे बढ़ते हुए नजर आएगा।  

कार्यकर्ताओं के साथ की निकाय चुनाव पर चर्चा
सोमवार को कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थानीय निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र की बीजेपी सरकार हर मामले में नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और यहीं से 2024 का रास्ता कांग्रेस के लिए आगे बढ़ते हुए नजर आएगा। जिस तरह से राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ रही है उससे भाजपा की बेचैनी बढ़ती जा रही है। से जनता के सहयोग से आगे बढ़ रही है।

भाजपा का भ्रष्टाचार से गठबंधन
अजय राय ने प्रधानमंत्री पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि रविवार शाम को गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे 100 से अधिक लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पहुंच कर परिजनों को संवेदना तक प्रकट नहीं की। इससे इस पार्टी की नीति और नियत साफ नजर आ रही है। उन्होंने इस हादसे के पीछे भ्रष्टाचार को बताते हुए दोषी कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता अब जान चुकी है कि भाजपा का भ्रष्टाचार से गठबंधन है। देश का विकास केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से देश को उम्मीद
अजय राय ने कहा कि यूपी के साथ ही पूरे भारत की उम्मीद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से है। राहुल गांधी देश को सांप्रदायिकता, बेरोजगारी, अशिक्षा से दूर करने में पूरी तरह सक्षम है। लोग जान गए है कि राहुल गांधी के करिश्माई नेतृत्व में देश आगे बढ़ सकता है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static