कांग्रेस विधायक का प्रियंका पर बड़ा हमला, कहा-अपराधियों को दे रही हैं संरक्षण

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 03:42 PM (IST)

रायबरेली: रायबरेली में कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अपराधियों को संरक्षण देने और पार्टी को बांटने का आरोप लगाया। जिससे लोस चुनाव के 7वें व अंतिम चऱण के मतदान से पूर्व कांग्रेस के लिए स्थित बहुत विकट हो गई है।

उन्होंने कहा कि मैं दबाव में काम कर रहा हूं। पार्टी का स्दस्य होने के बावजूद भी वह अलग थलग हैं। मैं कांग्रेस का विधायक हूं और संबैधानिक रुप से बना रहूंगा। मगर प्रियंका गलत काम कर रही हैं। प्रियंका बाहर से गुंड़ों को लाकर हमारे भाईयों को पिटवा रही हैं और हमारे खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करवा रही हंै। 

उन्होंने कहा कि पार्टी पद अस्थाई है मगर भाई नहीं। अगर मेरे भाई के खिलाफ कोई आरोप लगाता है तो मैं कैसे चुप रहूंगा? वह जो आऱोप लगा रही हैं वह गलत है। मेरी जानकारी के अनुसार प्रियंका अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं। प्रियंका की साजिश के कारण ही पार्टी के परिणाम बदतर होंगे। वह एक घंटे के लिए आती हैं और पार्टी में नेताओं को लड़ा जाती हैं। वह सिर्फ चुनाव के समय में ही आती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static