कांग्रेस ने 1200 यात्रियों की जारी की सूची, किराया भरकर सफर कराने का किया दावा

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 06:16 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर भी अन्य राज्यों से प्रदेश में आ रहे हैं। श्रमिकों व प्रवासियों को लेकर सियासत की हवा भी तेजी से बहने लगी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 1200 यात्रियों की सूची जारी कर उनके सफर का किराया भरने का दावा किया है।

बता दें कि कांग्रेस ने यात्रियों की जारी सूची उनके नाम व मोबाइल नंबर के साथ किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि गुजरात के वलसाड से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक कांग्रेस पार्टी ने 1200 यात्रियों को खुद के पास से उनका किराया भर कर सफर कराया। उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक  पहुंचाया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Related News

static